Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowभारत के शौर्य का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस : रविन्द्र पुरी

भारत के शौर्य का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस : रविन्द्र पुरी

हरिद्वार 26 जुलाई (कुलभूषण )  एस एम जे एन पी जी  कालेज में  कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना एवं शहीदों के सम्मान में कालेज में निर्मित शौर्य दीवार पर देश के वीर शहीदों को नमन कर पुष्पाजंलि अर्पित की गयी।

कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने इस अवसर पर देश के वीर बहादुर सैनिकों को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सीमा सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों और बलिदानों को याद करने का दिन है। उन्होने कहा कि भारत के शौर्य का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस। भारत वीर योद्धाओं की भूमि है भारतीय सेना ने हमेशा कड़ा संघर्ष कर देश की दुश्मनों से रक्षा की है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण कारगिल  युद्व  के रूप में देखा जा सकता है

कालेज के प्राचार्य डा सुनील कुमार बत्रा ने विजय दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज शौर्य दिवस है जो कारगिल विजय की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा हेतु उत्तराखण्ड ने सदैव अपना योगदान दिया है तथा देश की सम्प्रभुताए एकता व अखण्डता की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना कभी भी अपने सर्वोच्च बलिदान देने से पीछे नहीं हटी। कारगिल विजय दिवस प्रकारान्तर से भारतीय सेना के इसी मनोबल को सम्पुष्ट करता है।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा संजय कुमार माहेश्वरी ने कारगिल युद्व  के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतनी दुर्गम परिस्थितियों में भारतीय सेना द्वारा इस युद्ध का जीता जाना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सेना उच्च प्रशिक्षित एवं युद्ध कौशल में विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। इस अवसर पर डॉ सरस्वती पाठक डा जगदीश चन्द्र आर्य  विनय थपलियाल  रिंकल गोयल डा आशा शर्माए डा सरोज शर्माए डा लता शर्मा वैभव बत्राए आस्था आनन्द डा मोना शर्मा डा रेणू सिंह सुगन्धा वर्मा डा पूर्णिमा सुन्दरियाल विनीत सक्सेना डा प्रज्ञा जोशीए डा पदमावती तनेजा नेहा गुप्ताए मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सहित अनेक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments