देहरादून, परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को काला गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन ने स्कूल और अस्पताल को बेहतर इन्वेस्टमेंट बताया। रिलेक्सो द्वारा वित्त पोषित इस सार्थक पहल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन ने कहा कि बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य से ही देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिलता है, वे भी अपने स्कूल के लिए काम करते है। क्योंकि स्कूल और अस्पताल बेहतर इन्वेस्टमेंट है।
रिलेक्सो सीएसआर हेड गंभीर अग्रवाल ने बताया कि छह महीने के भीतर स्कूल का कायाकल्प हो जाएगा। इस अवसर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन के हाथों एजुकेशन किट वितरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। मंच का संचालन स्टेट नोडल ऑफिसर एनजीओ एवं स्टाफ ऑफिसर डॉ. बीपी मैंदोली ने किया ।
कार्यक्रम में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना ग़बरियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती, राज्य समन्वयक समग्र शिक्षा वीसी थपलियाल, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर हेमलता गौड़, प्रधानाचार्य अंजली सेठी, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उर्मिला काला आदि उपस्थित थे।



Recent Comments