Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandजिला पंचायत अध्यक्ष ने माधवाश्रम अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल

जिला पंचायत अध्यक्ष ने माधवाश्रम अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल

रुद्रप्रयाग- जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने आज कोटेश्वर स्थिति माध्यवाआश्रम अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजो से उनका हालचाल जाना व अस्पताल की ब्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने अस्पताल प्रशासन से अस्पताल मे फैली अब्यवस्थाओं को दुरस्त करने को कहा।
आज शांय जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कियि उन्होंने सभी वार्डो के साथ.साथ लैब , मशीनों, शौचालय, बाथरूमो की सफाई व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजो से उनका हालचाल जाना व उन्हें हो रही असुविधाओं की जानकारी ली।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि उनका प्रयास हैँ कि जिले मे स्वास्थ्य, शिक्षा, जैसी बुनियादी जरूरतो मे बेहतर सुधार लाया जा सके इसके लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments