Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhand“स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर फुनकू का जन्म उत्सव आज

“स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर फुनकू का जन्म उत्सव आज

बलराम सिंह चौहान ने अवगत कराया की आज का दिन हमारे परिवार और जौनसार-बाबर के लिए बड़ा खास दिन हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर फुनकू जी का आज 111वां जन्म उत्सव को बड़े हर्ष, उल्लास, उमंग के साथ स्थान कालसी गेट, स्थित सम्राट अशोक शिलालेख के प्रांगण में मनाया जा रहा है। जिसमं मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रीतम सिंह जी एवं श्री अनंत राम चौहान, आईपीएस, पूर्व IG होंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर फुनकूजी जो कि मेरे दादा जी थे, का आजादी के समय पर विशेष योगदान रहा है जिस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। न केवल जौनसार- बावर के लिए बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके त्याग और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।
आप सभी क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर फुनकू जी के जन्म उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री बलराम सिंह चौहान
पोत्र वीर फुनकूजी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments