Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandदून में 8वीं बार जागर संरक्षण दिवस का होगा आयोजन

दून में 8वीं बार जागर संरक्षण दिवस का होगा आयोजन

देहरादून, उत्तराखंड़ की लोक कला और संस्कृति के लिए निरंतर कार्यरत डांडी कांठी क्लब इस वर्ष भी 17 सितम्बर को जागर संरक्षण दिवस का आयोजन कर रही, स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुये क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग विधाओं मे 11 पारंगत श्रेष्ठ विभूतियों को राज्य वाद्य यन्त्र सम्मान 2025 एवं 6 अधिकारियों को डांडी कांठी रत्न 2025 से सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि उत्तराखण्ड के प्रकांड ढोल सागर, देवसार, पैंसारा,थाती, योग के महान पारंगत कलावंतो के सम्मान में 8वीं बार उत्तराखण्ड की राजधानी द्रोण नगरी दून में अद्वितीय अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के पारंगत कलावंतों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी जायेंगी । संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के साहित्यविद, संस्कृति प्रेमी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिगण एवं प्रदेश की लोक संस्कृति के ध्वज वाहक भारी संख्या मे शामिल होगें ।
पत्रकार वार्ता में विजय भूषण
उनियाल, कृष्णानंद भट्ट, प्रकाश बडोनी, प्रीतम सिंह रावत, नरेश रावत, प्रमोद नौटियाल, सुनील सजवाण , सुदर्शन सिंह कैन्तुरा , सरोप रावत, विनोद असवाल, विजय बहुखण्डी आदि उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments