पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 30 भवन स्वामियों पर 3 लाख रुपये का जुर्माना

0
3

-545 किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, पूछताछ के लिए 7 संदिग्धों को थाने लाया गया ।

देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा संदिग्धों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने आजाद कॉलोनी, लोहियानगर, ब्रह्मपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 545 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इसके साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे, प्रकाश में आए और जमानत पर चल रहे सात अभियुक्तों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
अभियान के दौरान किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराने तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस ने 30 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
पुलिस ने अभियान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे सात व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया। पुलिस के अनुसार, इन व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here