Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandअंतर्राष्ट्रीय आर्चरी कोच सूबेदार श्रीधर ने सिखाए छात्रों को तीरंदाजी के गुर,...

अंतर्राष्ट्रीय आर्चरी कोच सूबेदार श्रीधर ने सिखाए छात्रों को तीरंदाजी के गुर, एसबीपीएस में तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर संपन्न

देहरादून, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) आर्चरी अकादमी में आयोजित लगभग एक माह का तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। चार मई से शुरू हुए इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में देश के प्रतिष्ठित आर्चरी कोच एवं भारतीय सेना के सूबेदार सी. श्रीधर ने खिलाड़ियों को आधुनिक तीरंदाजी की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
शिविर के समापन अवसर पर बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सूबेदार सी. श्रीधर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री बलूनी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ियों को तीरंदाजी की बारीकियों को समझने और अपने प्रदर्शन में निखार लाने का अवसर मिला है। प्रशिक्षण के दौरान सूबेदार सी. श्रीधर ने प्रतिभागियों को तीरंदाजी की तकनीकी दक्षता, लक्ष्य पर सटीक निशाना साधने की कला, मानसिक मजबूती, एकाग्रता तथा अनुशासन के महत्व पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के अनुरूप तैयारी करने के भी गुर सिखाए।
समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सूबेदार सी. श्रीधर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एसबीपीएस भविष्य में भी अपने विद्यार्थियों को देश के श्रेष्ठ प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा, ताकि विद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। सूबेदार सी. श्रीधर भारतीय सेना के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं प्रशिक्षक हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में अपने खेल करियर की शुरुआत की। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (दिल्ली) का रजत पदक, वर्ष 2011 और 2017 के वर्ल्ड कप में क्रमशः रजत और स्वर्ण पदक तथा वर्ष 2009 की एशियाई चैंपियनशिप (इंडोनेशिया) का स्वर्ण पदक शामिल है। उनके नाम 16 अंतरराष्ट्रीय और 22 राष्ट्रीय पदकों के साथ दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments