Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowमहंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट : मेयर

महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट : मेयर

हरिद्वार 18 जुलाई (कुलभूषण)  महानगर कांग्रेस कमेटीहरिद्वार तथा हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा के तत्वधान में आज महंगाई बेरोजगारी व महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ पुल जटवाड़ा से पैदल मार्च कस्साबान होकर रेल पुलिस चौकी से बाजार होते हुए वापस पुलजटवाड़े  पर जाकर समाप्त हुआ।  इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आसीन हुई है महंगाई चरम सीमा पर पहुंचा दी गई है तमाम धरने प्रदर्शन के बाद  भी महंगाई पर लगाम नहीं लग रहा है।

पेट्रोल डीजल गैस की कीमतें आम जन से दूर हो रही हैं जनता बेहाल है परंतु प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी आंख बंद करके देश चला रहे हैं इनको सबक सिखाने का समय आ गया है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आज देश को अडानी अंबानी   जैसे लोग सरकार पीछे से चला रहे हैं।

हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।आज पूरे देश में व प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं उनका शोषण भाजपा के पदाधिकारी कर रहे हैं। परंतु यह सरकार आंख बंद करके बैठी है महिलाओं का लगातार शोषण हो रहा है यह सरकार महिला विरोधी है।पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी व महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में तमाम कारखाने बंद हो गए हैं बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं।उनके घर में चूल्हे तक नहीं चल रहे हैं इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

इस मौके पर   यशवंत सैनी रवि कश्यप  शैलेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में चौ  बलजीत सिंह हाजी रफी खान कैलाश प्रधान पार्षद तासीन अंसारी पार्षद इसरार अहमद पार्षद राजीव      भार्गव पार्षद जफर अब्बासी पार्षद मेहरबान खा सहित बडी संख्या  में काग्रेसजन उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments