Friday, April 26, 2024
HomeStatesMaharashtraइंडियन आइडल फिनाले: Pawandeep Rajan ने Arunita Kanjilal को टक्कर देने के...

इंडियन आइडल फिनाले: Pawandeep Rajan ने Arunita Kanjilal को टक्कर देने के लिए शुरू की तैयारियां

Pawandeep Rajan starts preparations for Indian Idol 12 Grand Finale: ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) का ग्रैंड फिनाले सबसे बड़ा इवेंट होने जा रहा है। बाकी सीजंस के मुकाबले इस ‘इंडियन आइडल 12’ को बड़ी सफलता मिली है। इस समय फैंस टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इसके अलावा शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और कथित तौर पर विजय देवरकोंडा जैसे कई सेलेब्स दिखाई देंगे। यही नहीं कंटेस्टेंट्स ने ग्रैंड फिनाले की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। हाल ही में पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की तैयारियों के कुछ वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इन वीडियो में पवनदीप संगीतकारों की टीम के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। संगीतकारों के साथ बजने वाला बैंड देश में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। पवनदीप राजन पियानो बजाते हुए दिखाई देते हैं जबकि एक संगीतकार सैक्सोफोन बजाते दिखाई दे रहे हैं है। वीडियो में पवनदीप ‘नीले नीले अंबर पर’ गाने पर प्रैक्टिस कर दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो ग्रैंड फिनाले के दिन पवनदीप पुरानी हिंदी फिल्मों के सुपरहिट सॉन्ग्स पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। पवनदीप के इन लेटेस्ट वीडियोज ने फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है।

पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले है। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय में आर्ट स्टूडेंट हैं। पवनदीप को इंडियन आइडल में अब तक सभी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाते हुए देखा गया है और यही वो चीज है, जो पवनदीप को सबसे अलग करती है। पवनदीप राजन अरुणिता कांजीलाल के साथ अपने प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार शो में दो विनर होंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल मिलकर उठाएं। पवनदीप राजन को पहले ही कुछ कंपनियों ने साइन किया है। उन्हें करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस से भी ऑफर मिला है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments