Thursday, October 24, 2024
HomeStatesUttarakhandउपचुनाव में इंडिया गठबंधन, सिविल सोसाइटी का कांग्रेस को समर्थन

उपचुनाव में इंडिया गठबंधन, सिविल सोसाइटी का कांग्रेस को समर्थन

देहरादून (आरएनएस)।  बदरीनाथ, मंगलौर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी ने कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया। सभी ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। मजबूती से चुनाव लड़ने पर जोर दिया। कांग्रेस भवन में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठनबंधन ने संयुक्त रूप से बेहतर प्रदर्शन किया। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भी मजबूती से लड़ा जाएगा। संयुक्त रूप से एकजुटता के साथ चुनाव लड़कर भाजपा की विघटनकारी नीतियों के खिलाफ जीत दर्ज की जाएगी। कांग्रेस ने स्वच्छ छवि के जमीनी कार्यकर्ताओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों का इतिहास जनता के लिए संघर्ष का रहा है। दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी अपनी मूल विचारधारा के खिलाफ वाले हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस को जीत नहीं मिल पाई, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है। कांग्रेस पिछले चुनाव की हार के अंतर को कम करने में कामयाब रही है। भाजपा ने अपना जनाधार खोया है। उपचुनाव में अब कांग्रेस बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।
सीपीआई के नेशनल काउंसिल मेंबर समर भंडारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य एकजुटता के साथ उपचुनाव में भाजपा को हराना है। सीपीआई माले के प्रदेश सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि उपचुनाव में गठबंधन धर्म का पालन करते हुए जीत का प्रयास किया जाएगा। इंसानियत मंच के रवि चोपड़ा ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी, गरीब विरोधी, बेरोजगार नौजवान विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। सपा के राष्ट्रीय सचिव एसएन सचान ने कहा कि हमें संयुक्त रूप से जमीनी स्तर पर प्रयास करने होंगे। बैठक में भारत जोड़ो अभियान के उत्तराखण्ड संयोजक भुवन पाठक, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बिष्ट, किसान सभा के सुरेन्द्र सजवाण, आनन्द रावत, शीशपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोचन भट्ट, नन्दिनी आर्य, शंकर गोपाल मौजूद रहे।
गठबंधन की मंगलौर, गोपेश्वर में होगी बैठक
बैठक में तय हुआ कि नन्दिनी आर्य उपचुनाव में गठबन्धन एवं सिविल सोइटी की सोशल मीडिया इंचार्ज होंगी। गठबन्धन की अगली बैठक 29 जून को मंगलौर और एक जुलाई को गोपेश्वर में होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments