लालकुआँ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी कुन्दन सिंह मेहता ने किया नामांकन दाखिल

0
568

(मुन्ना अंसारी)

रुद्रपुर, यूएस नगर की लालकुआँ विधानसभा सीट से चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे चरण में आज निर्दलीय प्रत्याशी कुन्दन सिंह मेहता ने नामांकन दाखिल किया ।नामांकन के दौरान तहसील परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे ।
इधर प्रशासन ने प्रत्याशियों के साथ उनके दो प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी थी ।
निर्दलीय प्रत्याशी कुन्दन मेहता ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि काँग्रेस भाजपा आपसी लड़ाई करते हुए अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नही कर पा रही है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है ।
अगर जनता ने उनकी भावनाओं का कदर करते हुए लालकुआँ से विधायक बनाया तो बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव का दर्जा दिलाया जायेगा साथ ही स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत के शासनादेश के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा ।