Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandकाॅलेज में हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ

काॅलेज में हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ

हरिद्वार (कुलभूषण) ,एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया।
प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह तिरंगा ही है जो प्रत्येक भारतवासी में देशभक्ति की भावना पैदा करता है तथा यह हमारी अनेकता में एकता की संस्कृति का परिचायक है। देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता की सुरक्षा के लिए हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्रम अत्यन्त महत्व रखते हैं, क्योंकि यही राष्ट्र भक्ति तथा राष्ट्र प्रेम की भावना उत्पन्न करता है। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा हेतु तिरंगे झन्डों का वितरण किया।
मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने भारत की स्वतंत्रता के ऐतिहासिक पहलू पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने यह भी रेखांकित किया यह तिरंगा स्वयं में अनेकों बलिदान तथा त्याग के इतिहास को समेटे हुए है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे 15 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में पूरी गरिमा एवं उल्लास से राष्ट्र ध्वज तिरंगे को फहरायेंगे तथा अन्य नागरिकों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर अर्थ एवं साख्यिंकी विभाग से अरविन्द यादव तथा जयपाल भी उपस्थित रहें
काॅलेज के डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, रिसर्च स्कालर नितिका अग्रवाल, प्रियंका, वन्दना सिंह आदि सहित काॅलेज के छात्र रूपाली ठाकुर, साक्षी राणा, गंगा पाण्डेय, राधिका गोयल, जूली तिवारी, विशाल बंसल, गौरव बंसल, रीतिका शर्मा, अर्शिका, इशिता खैरवाल, कामना त्यागी, अन्नू चतुर्वेदी, दिव्या, प्रिया, शिखा सिंह, शुभि कुर्ल, कीर्ति लोधी, खुशी शर्मा आदि उपिस्थत रहे।

 

काॅलेज के 06 छात्र-छात्राओं का कैम्पस प्लैसमेंट ड्राईव के जरिये
पीओआई इंडिया बायोटैक प्रा.लि. में हुआ चयनMay be an image of 2 people, people sitting and people standing

हरिद्वार (कुलभूषण) , एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि दिनांक 01 अगस्त, 2022 को महाविद्यालय परिसर में पीओआई इंडिया बायोटैक प्राईवेट लिमिटेड की सीईओ मालती सान्याल व डाॅ. सरोज राय बोस्टन अमेरिका द्वारा कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया गया था जिसमें बी.एस सी. के शिवानी पाल, अनुज जोशी, मंयक सिंह, सागर, नकुल कुमार तथा ऐश्वर्या काम्बोज को पीओआई इंडिया बायोटैक प्रा.लि. द्वारा कैमिस्ट के पद पर चयन किया गया है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त 06 छात्र-छात्राओं का चयन होने से महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ है।
काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने अपने बधाई संदेश में कहा कि समस्त छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता व महाविद्यालय नाम रोशन किया है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी तथा समस्त काॅलेज परिवार ने समस्त छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए चयनित छात्र-छात्राओें के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस प्लैसमेंट ड्राईव में विशेष सहयोग देने के लिए डाॅ. विजय शर्मा, विनीत सक्सेना तथा पूर्णिमा सुन्दरियाल की प्रंशसा की।
विनय थपलियाल, प्रभारी, कैरियर काउसिंलिंग सैल समस्त छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि यह कैम्पस प्लैसमेंट ड्राईव महाविद्यालय में इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है तथा काउंसिलिंग सैल भविष्य में भी ऐसे प्लैसमेंट तथा कार्यक्रम कराने हेतु निरन्तर कटिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments