Friday, April 19, 2024
HomeStatesUttarakhandभारतीय मजदूर संघ से संबध राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA, भारतीय सर्वेक्षण विभाग की ...

भारतीय मजदूर संघ से संबध राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA, भारतीय सर्वेक्षण विभाग की  राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन

देहरादून, भारतीय मजदूर संघ से संबध राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA, भारतीय सर्वेक्षण विभाग की  “राष्ट्रीय कार्यसमिति” की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय प्रिंटिंग ग्रुप , भारतीय सर्वेक्षण विभाग , देहरादून के सभागार में  राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  भारत माता की आराधना के साथ प्रारंभ हुई, जिसका सफल संचालन सुनील शर्मा द्वारा किया गया ।
बैठक के उद्घाटन सत्र में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार मेहता  तथा देहरादून जिले के जिला अध्यक्ष अजय कान्त शर्मा ने राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA को  विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन “भारतीय मजदूर संघ” के संस्थापक और अपना सम्पूर्ण जीवन श्रमिकों के हितों की रक्षा को समर्पित करने वाले “आदरणीय श्री दत्तो पंत ठेंगड़ी जी” द्वारा  एक संक्षिप्त प्रेरक नारे “देश के हित में करेंगे काम और काम के लेंगे पूरे दाम”May be an image of 2 people and people standing
के माध्यम से बताए गए मार्ग पर चलने का आग्रह किया ।
उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीय मजदूर संघ उत्तराखण्ड
“राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA” के साथ कंधे से कंधा मिलाकर  खड़ा है । उन्होंने राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव तथा महामंत्री उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA की सभी लंबित मांगों की प्राप्ति हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
उद्घाटन सत्र का समापन राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA के उपाध्यक्ष अरुण सैनी द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ ।
उक्त बैठक के उद्घाटन सत्र में निम्नलिखित पदाधिकारी मौजूद रहे :

भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड
1. श्री सुनील कुमार मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष
2. श्री अजय कान्त शर्मा, देहरादून जिला अध्यक्ष
राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA
1.श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष :देहरादून से
2. श्री अरुण सैनी, उपाध्यक्ष : देहरादून से
3.श्री उमेश मिश्रा, महामंत्री   : लखनऊ से
4.श्री राकेश कुमार,कोषाधक्ष : देहरादून से
5. श्री राजीव गुप्ता : लखनऊ से
6. श्री संजय सक्सेना: लखनऊ से
7. एम.वासुदेव : हैदराबाद से
8. श्री समीर सांत्रा: कोलकाता से
9.नरेन घड़ाई: भुवनेश्वर से
10.श्री के. वी. रमेश : बंगलुरू से
11.श्री मंजीत सिंह : देहरादून से
12.श्री प्रवेश कुमार : देहरादून से
13.श्री सुनील कुमार : जयपुर से

राजपत्रित अधिकारी संघ-GBGOA, भारतीय सर्वेक्षण विभाग की काफी समय से लंबित मांगों के निवारण हेतु आगामी रूप रेखा निर्धारित करने के लिए  “राष्ट्रीय कार्यसमिति” की बैठक समुचित अंतराल के साथ जारी रहेगी ।

“हर घर तिरंगा अभियान” की तैयारियों की बैठक लेते कबीना मंत्री गणेश जोशी।

विदेश दौरे से लौटने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साझा किए अपने अनुभव

भव्य तरीके से मनाया जायेगा रक्षा बंधन कार्यक्रम : जोशीMay be an image of 6 people, people sitting and people standing

देहरादून, अपने 10 दिवसीय विदेश दौरे से लौटने के पश्चात प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को केंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।बैठक प्रारंभ होने से पूर्व मसूरी विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे विभिन्न मंडलों के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काबीना मंत्री गणेश जोशी का 10 दिवसीय विदेश भ्रमण से लौटने पर फूल मालाओं से स्वागत किया।

वहीं इस बैठक में ” हर घर के तिरंगा” अभियान की रूप रखा तथा तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विधानसभा के सभी वार्डों में तिरंगा अभियान चलाया जाएगा ।और हर घर तिरंगा लहराया जाएगा, ताकि लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है, इस तिरंगे की शान के लिए हमारे सैनिक कुर्बानी देते हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है, मसूरी विधानसभा के लिए करीब 20 हजार झंडे (तिरंगा) फहराया जाएंगे।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने आगामी 7 अगस्त को देहरादून के सर्वे स्टेडियम में आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों और उसकी रूपरेखा को लेकर भी विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन का कार्यक्रम इस बार भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।रक्षा बंधन कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने 10 दिवसीय विदेश भ्रमण के अनुभवों को भी साझा किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विदेश यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि काफी अनुभव हमने विदेश भ्रमण के दौरान साझा किए हैं और बहुत कुछ वहां से सीखने को मिला है। जर्मनी में भी एक एमओयू साइन किया गया है और बहुत जल्द ही वह उत्तराखंड आएंगे और एक कार्यशाला किसानों के साथ की जाएगी। मंत्री जोशी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की जो परिकल्पना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी जिसको आगे बढ़ा रहे है, निश्चित रूप में हम इसको आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कबीना मंत्री जोशी ने की शिष्टाचार भेंटMay be an image of 2 people, people standing, flower and indoor

देहरादून, प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने यूरोपीय देशों की परिचयात्मक यात्रा के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की और इस दौरे का विस्तृत जानकारी साझा की।

 

होटल एसोसियेशन अल्मोड़ा का चुनाव सम्पन्न : अध्यक्ष अरुण वर्मा, सचिव हरीश जोशी बनेMay be an image of 5 people, people sitting and indoor

अल्मोड़ा, होटल एसोसियेशन अल्मोड़ा का चुनाव सम्पन्न होने पर एसोसियेशन ने एक प्रेस वार्ता आयोजित करते हुये नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की | जिसमें अध्यक्ष – अरुण वर्मा , सचिव हरीश जोशी, उप सचिव ललित बोरा, दिलजोत सिंह, नमन गुर्रानी, पार्थ बोरा , उपाध्यक्ष शेखर जोशी, दिवान सिह जलाल, राजेश जोशी, सोमिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल प्रचार प्रसार का दायित्व राजीव सागा, हनी शेखर जोशी को दिया गया ।सोशल मीड़िया राजीव सांगा, धमी वर्मा, वैभव साह के साथ हाई पावर कमेटी का भी गठन किया गया है, हाईपावर कमेटी में पूरन सिंह अधिकारी के साथ अरविन्द जोशी , धरम सिंह व कमल गुप्ता को इसमें शामिल किया गया है । अध्यक्ष अरुण वर्मा में कहा कि एन एच का निर्माण समय पर नही होने यात्रियों को परेशानी हो रही है | एक महीने का समय देकर उनसे अनुरोध कि जायेगा कि वह कार्य पूर्ण करे अन्यथा होटल एसोसियेशन आन्दोलन करेगा । एसोसियेशन द्वारा पांच मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया जायेगा। सोशल कार्यो में भी होटल एसोसियेशन काम करेगा |

 

देश की आन-बान-शान की रक्षा को घर-घर फहरायें तिरंगा : सतपाल महाराजMay be an image of 3 people, people standing and indoor

उत्तरकाशी, प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। उन्होने विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की अपील की।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के साथ की। इस अवसर पर कैबिनेटमंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अपने देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए घर-घर तिरंगा फहराकर “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाएं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी का ऑफिशियल चित्र आ जाए तो उसे ढोल दमाऊ बजाते हुए बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पंचायत भवनों में लगाएं।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि द्रोपति मुर्मू जी देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में आखिरी पायदान पर खडे़ है व्यक्ति को भी आज सर्वोच्च पद पर बैठने का अवसर मिल रहा है।

जनपद भ्रमण के दौरान कैबिनेट
मंत्री सतपाल महाराज ने पार्किंग और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं को देखते हुए कहा कि शीघ्र ही कूड़े के निस्तारण के लिए मशीनें लगाई जाएगीं और पंचायत स्तर पर जगह-जगह वैक्यूम क्लीनर भी दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तरकाशी, गुप्तकाशी और काशीपुर तीनों काशियों का लगातार विकास कर रही है।

श्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ग्राम सभाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। न्याय पंचायत स्तर पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना कर एकल खिड़की सिस्टम किया जाएगा। उन्होंने कहा जादूंग और नीलांग वैली मैं जहां भी हम पर्यटन को बढ़ा सकते हैं उसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments