Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandॠषिकेश में भी कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

ॠषिकेश में भी कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्त्‍ताओं ने ॠषिकेश के त्रिवेणी घाट के स्थित गांधी स्तंभ के समक्ष धरना भी दिया। गुरुवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश महंगाई से जूझ रहा है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं।

रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। नगर निगम पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि राज्‍य सरकार ने आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के नाम पर केंद्र में सरकार बनाई थी। लेकिन आम जनता को आज भी महंगाई से निजात नहीं मिल पा रही है। पूरा देश महंगाई की मार से जूझ रहा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। गरीबी मिटाने के नाम पर गरीब को मिटाया जा रहा है। देश का किसान सड़कों पर आंदोलन को विवश है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। आने वाले दिनों में देश की जनता इसका जवाब देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments