eShram Card आपके पास तो फिर जागी किस्मत, जानिए कब आएगी अगली किस्त

0
593

ऐसे में हर कोई पैसा कमाकर घर का खर्च चलाना चाहता है। इस बीच अगर आपका नाम ई-श्रम कार्ड से जुड़ा है तो फिर आपकी मौज आने वाली है। असंगठित वर्ग से जड़े श्रमिकों अब अगली किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है।

 

अब 500 रुपये की अगली किस्त खाते में ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे। देश में केंद्र सरकार की ओर से कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। बात करें यूपी की, तो प्रदेश सरकार की ओर से मजदूर वर्ग को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। ई-श्रम योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें लोगों को आर्थिक मदद समेत कई अन्य तरह के फायदे दिए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से पहली किस्त जारी कर दी गई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी महीने 500 रुपये जल्द ही श्रमिकों के बैंक खाते में ट्रांसफर करने शुरू हो गए हैं। बता दें, ई-श्रम में किस्त के साथ-साथ इसमें कई तरह की सुविधाएं जैसे, किस्तों में आर्थिक फायदे, 2 लाख रुपये का बीमा कवर, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदि श्रम विभाग की स्किम्स के तहत दिए जाएंगे।

इसके अलावा फरवरी महीने के साथ ही मार्च की 500 रुपये की किस्त का भुगतान भी दो मार्च तक करने का निर्देश दिया गया है। सबसे बड़ी बात है कि ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 25 करोड़ असंगठित कामगार अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आप सीधे e-SHRAM पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करते वक्त अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स का ध्यान जरूर रखें।