कोटद्वार, नवनिर्वाचित विधायक रितु खंडूरी विधायक बनने के बाद एक्शन में दिखी, नगर निगम अधिकारी और जल संस्थान को दिये त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये, मामला स्कूली बच्चों से जुड़ा है जहां बच्चों को स्कूल जाते समय गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था।
जब इसकी शिकायत नव निर्वाचित विधायिक ऋतु खण्डूड़ी को लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो मामला सही निकला। विधायिका रितु खंडूरी ने मौके पर पहुंचकर नगर निगमऔर जल संस्थान के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और 2 घंटे में शिविर के पानी को बंद करने के लिए कहा साथ ही कहा कि जैसा पहले चल रहा था ऐसा नहीं चलेगा अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वही खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि स्कूल के रास्ते में तो पानी आ रहा है लेकिन प्रांगण के अंदर कहीं भी पानी नहीं है उप जिलाधिकारी व जल संस्थान के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।




