Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowउत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रबंध निदेशक को भेजा पत्र, मांगें नहीं...

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रबंध निदेशक को भेजा पत्र, मांगें नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में 13 जनवरी से होगी हड़ताल

देहरादून, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर मांगें न मानने पर 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अभी देहरादून मंडल में ही कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश के सभी बस डिपो में यूनियन से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वेतन जारी करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर पूर्व में भी पत्र दिया गया था। मांगें न मानने पर 19 जनवरी से आंदोलन का नोटिस दिया गया था। सभी शाखाओं की ओर से भी अलग-अलग आंदोलन के नोटिस दिए गए थे।

 

उन्होंने कहा कि जुलाई के बाद से वेतन लंबित है। शासन ने ऑडिट तो कराया लेकिन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। सीधे रोडवेज मुख्यालय ने वेतन पुनर्निर्धारण के आदेश जारी कर दिए। इस कारण कार्य बहिष्कार देहरादून मंडल में शुरू हो गया है।

अब सभी पदाधिकारियों ने फोन पर बात करने के बाद तय किया गया है कि अगर प्रबंधन ने उनकी मांग न मानी तो 13 जनवरी से देहरादून के अलावा नैनीताल और टनकपुर मंडल में भी डिपो की प्रथम सेवा प्रारंभ होने के समय से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
रोडवेज प्रबंधन ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को गैर हाजिर कर दिया है। कर्मचारियों के मोबाइल पर एसएमएस से इसकी सूचना मिली है कि आठ जनवरी के बाद अब नौ जनवरी को भी उनको गैर हाजिर माना गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह निगम प्रबंधन की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है।

रोडवेज कर्मचारियों ने आईएसबीटी पर किया प्रदर्शन
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने शनिवार को भी आईएसबीटी में धरना दिया। मंडलीय महामंत्री ओपी सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि आईएसबीटी रोडवेज को सौंपा जाए। जमीन को खुर्द बुर्द न किया जाए। वेतन जल्द जारी किया जाए। अवैधानिक कार्रवाई को तत्काल बंद कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments