देहरादून (के.एस. बिष्ट), भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश में सभी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने में जुटीं है और चुनाव करवाने वाले आयोगों व प्राधिकरणों पर सत्ता का दबाव डाल कर उनकी निष्पक्षता को प्रभावित कर रहे हैं यह आरोप आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका से यह आरोप प्रमाणित हो रहा है।
धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में पार्टी ने पंचायत चुनावों की शुरुआत में ही राज्य निर्वाचन आयोग मिल कर व लिखित ज्ञापन दे कर राज्य में निष्पक्ष पंचायत चुनाव करवाने की मांग की थी किंतु जिस प्रकार से राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव शुरू होने से लेकर अब तक रोजाना अपने ही बयानों को दिन में दो दो बार बदल रहा है उससे स्पष्ट रूप से इस बात की पुष्टि होती है कि राज्य में पंचायत चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के त्रुटिपूर्ण नामांकनों की शिकायतों पर पीठासीन अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे जिनकी पूरी सूची बनाई जा रही है। धस्माना ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में भिक्यासैंण क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता सतीश नैनवाल व उनके पूरे परिवार का नाम नैनीताल जिले में भी मतदाता सूची में है और इसी प्रकार से उनकी भाभी का नाम भी नैनीताल व अल्मोड़ा दोनों ही जिलों में पंचायत के मतदाता सूची में शामिल हैं और वे भी चुनाव लड़ रही हैं।
धस्माना ने कहा कि राज्य भर में बड़ी संख्या में इस प्रकार के प्रकरण हैं जहां पंचायत चुनाव लड़ रहे लोग हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में मतदाता थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सहकारिता चुनावों, गन्ना समिति के चुनाव , नगर निकाय चुनावों में भी बड़े पैमाने पर धांधली की और अब पंचायत चुनाव भी येन केन प्रकारेंण जितने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग का दुरूपयोग कर रहे हैं जिसे कांग्रेस बिल्कुल स्वीकार नहीं करेगी। धस्माना ने राज्य निर्वाचन आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में पंचायत चुनावों में अगर गड़बड़ी की गई तो कांग्रेस बूथ स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिषेक सिंह को पार्टी ने किए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।


Recent Comments