प्रेमिका की शादी देख बौखलाया प्रेमी, स्टेज पर ही ब्लेड से काटा खुद का गला और भर दी दुल्हन की मांग

0
662

प्रतापगढ़, कहते हैं प्यार अंधा होता है और प्रेमी प्यार की खातिर कुछ भी करने से भी गुरेज नहीं करता, ऐसा ही एक हैरान करने वाला वाकया उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सामने आया है, यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी होते देख आपा खो बैठा, उसने आव देखा न ताव, वरमाला स्टेज पर चढ़ गया | इसके बाद उसने ब्लेड निकाला और अपना ही गला काट लिया. इतना ही नहीं, उसने गले से बहते खूब से स्टेज पर ही प्रेमिका यानि दुल्हन की मांग भर दी, वो भी उस समय, जब सामने प्रेमिका का दूल्हा खड़ा था | इतना सबकुछ होते ही हंगामा मच गया और देखते ही देखते बाराती उस प्रेमी पर टूट पड़े | घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला और प्रेमी को लिंचिंग का शिकार होने से बचा लिया |

पहले पुलिस को दी सूचना, फिर काटा गला और भर दी प्रेमिका की मांग

ये पूरा मामला प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना इलाके का है. जहां रेहुआलालगंज गांव में एक ही घर में दो सगी बहनों की शादी थी. दोनों की शादियां दो सगे भाईयों के साथ हो रही थी. बताया जा रहा है कि शादी कर रही दोनों लड़कियों में से एक का प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया. लेकिन जब उसे प्रेमिका की शादी की रस्में बर्दास्त नहीं हुई, तो उसने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. उसने पुलिस को बताया कि उसे शादी समारोह में ही कुछ लोग पीट रहे हैं. पुलिस ये सूचना पाकर जैसे ही बारात वाली जगह पहुंची, तभी अजय नाम का प्रेमी स्टेज पर चढ़ गया और वरमाला की रस्म के दौरान ब्लेड से अपना गला काट लिया. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, उसने अपने गले से बहने खून से ही अपनी प्रेमिका की मांग भर दी. इतना देखते ही बाराती और घराती आक्रोशित हो गए |

पुलिस ने किसी तरह से युवक को बचाया

उदयपुर थाने में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि स्टेज पर ही प्रेमी के ऊपर जब भीड़ टूट पड़ी तो वहां मौजूद पुलिस वालों ने किसी तरह से युवक को बचाया. इस बीच दोनों परिवारों के लोग दोनों दूल्हे व दूल्हनों लेकर कुंडा के एक मंदिर चले गए. जहां पर दोनों शादियां संपन्न करा दी गई और लड़कियों की विदाई कर दी गई. इस पूरे मामले में लड़की पक्ष ने लोकलाज के भय से पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी युवक सरोज का शांति भंग में चालान कर दिया और जमानत पर छोड़ दिया |