Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandमुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटा भाजपा संगठन, परेड...

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटा भाजपा संगठन, परेड ग्राउंड में होगा समारोह

देहरादून, उत्तराखंड राज्य की नवनिर्वाचित भाजपा नीत सरकार की होने वाली शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय तैयारियों में जुटा हुआ है हालांकि शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। दरअसल, भाजपा आलाकमान की ओर से इस बाबत निर्देश भी दिए गए थे कि इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक भव्य एवं दिव्य बनाया जाए।

जिसके चलते भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक भव्य व दिव्य बनाने की कवायद में जुट गए हैं। इसके लिए भाजपा संगठन ने जगह को तो फाइनल कर लिया है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान ना हो सका है। लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि अगले 2 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री के नाम को सार्वजनिक कर दिया जाएगा जिसके बाद 23 या फिर 24 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह को रखा जाएगा।

बैठक मे प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, कार्यकर्ताओं ने उस मिथक को तोड़ा है जो उत्तराखंड की राजनीति में दशकों से चलता आ रहा था और उत्तराखंड के विकास में कहीं ना कहीं रोकने का काम करता था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को फिर से प्रचंड बहुमत दिलाया और उन सब का भ्रम चकनाचूर किया है जो सरकार के सपने पाले हुए थे। भाजपा ने जिस प्रकार से जनता का विश्वास जीता है वह इस ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट होता है।

इस ऐतिहासिक जीत का शपथ ग्रहण भी ऐतिहासिक, भव्य व दिव्य होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को इसका पूर्ण श्रेय जाता है। यह कार्यक्रम विशेष होगा। यह कार्यक्रम राजभवन से बाहर निकलकर परेड ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम से जनता का जुड़ाव की रूपरेखा बनेगी। यह कार्यक्रम 5 साल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम से आमजन को आमजन की सरकार का संदेश जाएगा और आने वाले 5 साल में सरकार किस दिशा में कदम बढ़ाएगी वह भी इस कार्यक्रम से संदेश जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments