Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandपजैना गांव में होली के बाद ईष्ट देवता मंदिर में हुआ भंडारे...

पजैना गांव में होली के बाद ईष्ट देवता मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन

(चन्दन सिंह बिष्ट)

भीमताल/ओखलकांडा, होली की छलेंडी के बाद रविवार को पजैना गांव में ईष्ट देवता के मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें गांव के सभी लोग मौजूद रहे. होली के बाद हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है. मंदिर में भंडारे के दिन सभी की सुख समृद्धि के लिए होली का आशीष गीत गाया गया और माता रानी के भजन गाकर होली का समापन किया. वही गांव की महिलाओं ने भी माता रानी के भजन गाकर गांव की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की.भंडारे में सूजी, खीर, आलू के गुटके का प्रसाद गांव के लोगों ने ग्रहण किया. भंडारे में गुरु गोरखनाथ मंदिर के पुजारी सुरेश सिंह बिष्ट ,सोबन सिंह बिष्ट , और गांव के सम्मानित लोग जिनमें भीम सिंह बिष्ट ,देवेंद्र गहरवाल, बलवंत सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट ,किशन सिंह ,कुंदन सिंह ,किशोर सिंह ,मोहित कुमार ,अनी राम ,गणेश राम , नारायण राम आदि लोग मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments