Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedगांधी पार्क में कैंटीन निर्माण को लेकर पर्यावरण प्रेमी नाराज, निर्माण नहीं...

गांधी पार्क में कैंटीन निर्माण को लेकर पर्यावरण प्रेमी नाराज, निर्माण नहीं रूका तो करेंगे प्रदर्शन

देहरादून, दून का एकमात्र पार्क गांधी पार्क में कैंटीन निर्माण के लिए हरी घास और पेड़ों के कटान को लेकर नियमित सैर करने वालों ने कड़ा विरोध जताया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्क का सौंदर्यीकरण के साथ महीनों से खराब पड़ा जिम नगर निगम द्वारा ठीक कराए जाने से हज़ारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही पैदल पथ के किनारे हेज और फूल-पौधों की व्यवस्था से भी लोग संतुष्ट हैं।
लेकिन पार्क में हो रही कैंटीन निर्माण के लिए हरी घास और पेड़ों को काटने की तैयारी ने लोगों को निराश किया है। लोगों का मानना है कि इस कदम से न केवल पार्क की हरियाली नष्ट होगी बल्कि भविष्य में यहाँ गंदगी और असामाजिक गतिविधियों की संभावना भी बढ़ जाएगी।
स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और सैर करने वालों ने महापौर से इस कार्य को तुरंत रोकने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्माण कार्य नहीं रुका तो देहरादून के पर्यावरण प्रेमी निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विरोध जताने वालों में जगमोहन मेंदीरत्ता, अशोक अग्रवाल, यशपाल आनंद, नरेश चंडोक, महेश नरूला, अशोक जॉली, राजकुमार, राजेश कुमार समेत कई नागरिक शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments