Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandदून में दो दिवसीय रोमांचक साइकिल रेस 27 व 28 सितंबर को

दून में दो दिवसीय रोमांचक साइकिल रेस 27 व 28 सितंबर को

देहरादून I उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में कल 27 सितंबर से 2 दिवसीय दिन रोमांचक साइकिल रेस का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें देश के भिन्न भिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं I

यह जानकारी आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में एमटीबी मालदेवता व साइकिल रेस के आयोजक नीरज भंडारी ने पत्रकारों को दी I उन्होंने बताया कि रेस का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना, साइकिलिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना और नए प्रतिभाशाली खिलाडी तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध साइकिलिंग ग्रुप पहाड़ी पैडलर्स इस रेस में तकनीकी रूप से सहयोग करेंगे, और अभी तक टीम के विशेषज्ञों द्वारा रेस रूट को सर्वेवाण कर लिया गया है I उनके द्वारा रुट को रेस के लिए उपयुक्त बताया गया I उन्होंने कहा कि देहरादून का साइक्लिंग ग्रुप रोड स्पिन वारियर्स भी आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है। रेस के बाद प्रतिभागियों और दर्शकों के मनोरंजन के लिए लाइव बैंड, रैप और अन्य सांस्कृतिक परफॉर्मेंस का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि इवेंट सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित न रहे बल्कि सभी के लिए उत्सव का माहौल बने।
इस इवेंट में देश के अलग अलग क्षेत्रों से प्रतिभागी आ रहे हैं I राज्य की संस्कृति से परिचित करने के लिए पारम्परिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ और उत्तराखंडी गीत भी होगा और विजेताओं को पहाड़ी टोपी से सम्मानित किया जायेगा I नीरज भंडारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि साइकिलिंग सिर्फ खेल न रहे, बल्कि लोगों के जीवन का हिस्सा बने। पत्रकार वार्ता में अक्षत, रोड स्पिन वर्रिएर्स के संस्थापक रिटायर्ड कर्नल अनिल गुरुंग, देहरादून की साइकिल मेयर विशव धीमान, कमलजीत धीमान और सौरभ नेगी भी मौजूद रहे I

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments