उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

0
515

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पर्वतीय इलाकों में जहां ठंड का असर बना हुआ है, इसके उलट मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. इसके साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है.