Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowसिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुपर साइन फैक्टरी में लगी आग

सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुपर साइन फैक्टरी में लगी आग

हरिद्वार, जनपद के रुड़की क्षेत्र के भगवानपुर में सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सुपर साइन फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में केमिकल रखे होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। सोमवार को देर रात लगी आग पर दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब आठ घंटे बाद काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम किया जाता है। रात करीब एक बजे अचानक फैक्टरी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्टरी में काम करने वालों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत भगवानपुर फायर बिग्रेड को दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कैमिकल होने की वजह से आग भड़कती ही गई और तेज धमाके होने लगे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया।

आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्टी उसकी चपमेट में आ गई। आग को चारों तरफ फैलता देख दमकल कर्मचारियों के भी भयभीत हो उठे, करीब सुबह साढ़े आठ बजे के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह तहसीलदार रेखा आर्य ने फैक्टरी पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली।आग लगने से आसपास की फैक्टरी के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए हैं। करीब आठ घंटे बाद जब आग पर काबू पाया गया तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि फैक्टरी में आग से करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments