Sunday, July 26, 2026
HomeTrending Nowहरिद्वार : काली फीती बांधकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, 14 जुलाई...

हरिद्वार : काली फीती बांधकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, 14 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा प्रदर्शन

हरिद्वार (कुलभूषण), चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में बुधवार को कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि प्रथम चरण में 14 जुलाई से 19 जुलाई को काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जब तक पदोन्नति कर्मचारियों को उद्यान विभाग के माली की भांति टेक्निकल नही किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारियों को पोष्टिक आहार भत्ता एक माह का मानदेय जोखिम भत्ता दिया जाना न्यायोचित होगा | अगर जल्द वार्ता और ठोस कार्यवाही न होने की दशा में आंदोलन उग्र किया जा सकता है।

काली फीती बांधकर प्रर्दशन करने वालों में शिवनारायण सिंह, छत्रपाल सिंह दीपक विनोद मोहित मनोचा राजेन्द्र तेश्वर आशुतोष गैरोला राकेश अरुण शीशपाल मूलचंद चौधरी महेश कुमार दिनेश नोटियाल अजय रानी संतोष सुदेश अनिता ममता विमलेश कुसुम बाला रानी मिथलेश सहित विभिन्न कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments