Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandहरिद्वार : टोक्यो ओलंपिक हॉकी स्टार वंदना के घर पहुँचे शिक्षा मंत्री, मां...

हरिद्वार : टोक्यो ओलंपिक हॉकी स्टार वंदना के घर पहुँचे शिक्षा मंत्री, मां और भाई को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

हरिद्वार, टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसडर होंगी | ब्रांड एंबेसडर बनाने की खेल मंत्री ने घोषणा की | हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचे उत्तराखंड़ के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने समूचे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने वंदना की मां और भाई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 

उन्होंने कहा कि वंदना पर नाज करना चाहिए। जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्हें प्रदेश लौटने पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अरविंद पांडे ने कहा कि वंदना के घर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल व राजकुमार कसाना आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments