Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowहरेला पूर्णता पर्यावरण के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है...

हरेला पूर्णता पर्यावरण के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है : स्वप्निल

देहरादून, हरेला पर्व के अवसर पर सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति द्वारा युवाओं के साथ ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। साथ ही संस्था ने या निर्णय किया है कि रविवार के दिन नेहरू कॉलोनी में स्थित एक पार्क में कॉलोनी के कुछ निवासियों के साथ वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण के प्रति जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।

अपने विचार रखते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में मनाये जाने वाला हरियाली पर्व हरेला पूर्णता पर्यावरण के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

इस दौरान मोहित भट्ट आशीष नेगी साक्षी रावत तृप्ति नेगी प्रियंका मेहर अपेक्षा जोशी मोनिका कोशवाल वर्णिका पेटवाल रिचल डिसिल्वा और स्वाति रमोला मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments