Thursday, March 28, 2024
HomeTrending Nowहल्द्वानी : केन्द्र में मोदी सरकार के सात साल पूरे, भाजपा ने...

हल्द्वानी : केन्द्र में मोदी सरकार के सात साल पूरे, भाजपा ने बांटी राहत सामग्री और कोरोना किट

हल्द्वानी, भाजपा सत्तारूढ़ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में सेवा ही संगठन अभियान चलाया। क्षेत्र में जाकर जरूरतमंद लोगों को राशन से लेकर मास्क, सैनिटाइजर भी वितरित किया। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी लामाचौड़ समेत कई क्षेत्रों में राहत सामग्री के साथ ही कोरोना रक्षा किट भी वितरित की। इस अवसर पर कैबिने मंत्री भगत ने कहा कि मोदी सरकार के सात साल पूरे होने को लेकर कार्यकर्ता जनता की सेवा में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए मोदी सरकार ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना संचालित की है। इससे अनाथ बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। इसके लिए उन्होंने पीएम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भगत ने ग्राम लामाचौड़ खास, रामड़ी जसवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गरीबों को खाद्य सामग्री, सैनिटाइजर और आयुर्वेदिक कोरोना किट वितरित की। साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया |

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, महामंत्री कमल पांडे, प्रधान जसवंत सिंह, रवि जीना, गणेश शाह, प्रताप सिंह चौरसिया, चंदन सिंह किरौला, पान सिंह बिष्ट, शंकर किरौला, गोविंद पांडे, हरीश पांडेय, हरक सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, संदीप सनवाल, कुबेर बोरा मौजूद रहे। नगर मंडल हल्द्वानी उत्तरी के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में 20 जगहों पर गरीबों को भोजन व गायों को चारा खिलाया गया। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल प्रभारी संजीव शर्मा, दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, अंशुल पांडे, पनराम आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments