Friday, April 26, 2024
HomeNationalCISCE Board 10th, 12th Result 2021: लड़कियों ने लड़कों को 0.2 प्रतिशत...

CISCE Board 10th, 12th Result 2021: लड़कियों ने लड़कों को 0.2 प्रतिशत के अंतर से पछाड़ा

नई दिल्ली, सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित। सीआईएससीई परीक्षा परिणाम पर बोर्ड ने कहा- असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए इस साल कक्षा 10वीं व 12वीं की कोई मेधा सूची नहीं है। CISCE द्वारा इस साल कोविड -19 के कारण कक्षा 10 और 12 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सीआईएससीई कक्षा 10वीं का परिणाम: लड़के और लड़कियों, दोनों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.8 फीसदी रहा। सीआईएससीई कक्षा 12वीं के नतीजे में लड़कियों ने लड़कों को 0.2 प्रतिशत के अंतर से पछाड़ा।

वेबसाइट के होमपेज पर, छात्रों को ‘परिणाम 2021’ लिंक पर क्लिक करना होगा, और फिर आईसीएसई/आईएससी 2021 पर क्लिक करना होगा। रोल नंबर भरने के बाद, स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देंगे | इस बार दसवीं में लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत बराबर रहा। वहीं बारहवीं में लड़कियां फिर लड़कों से आगे रही हैं, लड़कियों का पास परसेंटेज 99.86 रहा है। वहीं लड़कों का 99.66 प्रतिशत रहा है। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे, अब सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं,
यूपी का दसवीं का रिजल्ट परसेंटेज 99.95 और बारहवीं का 99.71 फीसदी रहा। वहीं उत्तराखंड का दसवीं का 99.96 और बाहरवीं का 99.85 फीसदी रहा। ISC कक्षा 10 में कुल 94,011 छात्र पास हुए हैं, जिनका पासिंग प्रतिशत 99.76% रहा है। इनमें 99.66 प्रतिशत लड़के और 99.86 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। जबकि 0.34% लड़के और 0.14% लड़कियां फेल हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments