देहरादून, एमडीडीए में पंजीकृत मानचित्रकार संगठन के चुनाव विधिवत् रुप से सम्पन्न हो गये, चुनाव अधिकारी इं. चन्द्र प्रकाश आहुजा, इं. राजेन्द्र शर्मा व इं. डी डी रयाल के दिशा-निर्देश में सदस्यों ने पर्ची डालकर अपने संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया । जिसमें अध्यक्ष पद पर इं. सुनील दत्त घिल्डियाल, उपाध्यक्ष पद पर इं. दीपक शर्मा, महासचिव के लिए श्रीमती कांता कुकरेती, व कोषाध्यक्ष पद पर फिरोज खान व सोशल मीडिया प्रभारी इं. रुपा प्रजापति व इं. संजय भट्ट व सचिव पद पर श्रीमती देवकी नेगी व इं. पीयूष सिंह रुहेला की नियुक्ति की गई।
जबकि कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र प्रजापति, नवीन पांडे, संजय गौड़, कु नगमा, श्रीमती सुचिका भट्ट, श्रीमती राजकुमारी रांणा, प्रवीन भंडारी व अनिल सिंह को नियुक्त किया गया। इस बार संगठन के इस चुनाव में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।


Recent Comments