देहरादून, राज्य में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ले ली, उनके साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। सरकार गठन तक कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की चर्चा जोरो पर थी। लेकिन पार्टी हाईकमान ने उनकी योग्यता को देखते हुए कोटद्वार से बीजेपी विधायक ऋतु खण्डूरी को उत्तराखण्ड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया है।
उत्तराखण्ड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने का गौरव ऋतु खण्डूरी भाजपा सरकार ने दिया । बता दें कि ऋतु खंडूरी वर्तमान में बीजेपी महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष हैं,। कोटद्वार सीट से विधायक बनने के बाद उनका कद बढ गया साथ ही महिलाओं में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाया जिसके फलरूवरूप उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार दोबारा लाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऋतु खण्डूरी की योग्यता को देखते हुए उन्हें उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण पद से नवाजा जा रहा है।
विधायक ऋतु खण्डूरी :
ऋतु खंडूरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। खंडूरी के फौज में होने के कारण उनकी पढ़ाई भी पिता की पोस्टिंग के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर हुई। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है, ऋतु खंडूरी के पति राजेश भूषण बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। ऋतु लंबे समय से समाजसेवा में भी ऐक्टिव रही हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। साल 2022 के चुनाव में उनकी सीट बदल दी गई थी। उन्हें कोटद्वार से पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ उतारा गया था। नेगी ने साल 2012 में तत्कालीन सीएम बीसी खंडूरी को कोटद्वार सीट से ही चुनाव हरा दिया था। ऐसे में ऋतु पर अपने पिता की हार का बदला लेने का भी मौका था।
पिछले 2017 सक 2022 तक के भाजपा के कार्यकाल में वह यमकेश्वर क्षेत्र की विधायक रही, यमकेश्वर जैसी पिछड़ी विधानसभा में अपने कार्यकाल में गॉवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया जिसके फलस्वरूप उन्होंने लगभग 380 किलोमीटर ब्रांच रोड़ विधायक निधि से लेकर लोकनिर्माण विभाग व प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनायी। वहीं इस बार यमकेश्वर से सीट परिवर्तन करते हुए उनको कठिन परीक्षा के लिए कोटद्वार सीट दे दे गयी जिसमें वह सफल ही नहीं रही बल्कि बहुत अच्छे मतो ंके अंतर से कोटद्वार के कदावर नेता सुरेन्द्र सिंह नेगी को शिकस्त देने में कामयाब रही। पार्टी एवं संगठन के प्रति उनकी ईमानदारी का फल उन्हें भाजपा हाईकमान ने बतौर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत करने पर दिया है। बीती 10 मार्च को घोषित हुए नतीजों में ऋतु खंडूरी ने नेगी को 3 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया। उनकी जीत के बाद बीजेपी कार्यालय के बाहर जश्न मना रही महिला कार्यकर्ताओं ने ऋतु को सीएम बनाने की भी मांग की। बीजेपी की नई सरकार ने उन्हें विधानसभा का स्पीकर बनाया है। वह प्रदेश की पहली महिला स्पीकर होंगी।




Recent Comments