Thursday, May 2, 2024
HomeStatesUttarakhandगर्भवती महिला ने पौने दो घंटे तड़पते हुये दिया नवजात को जन्म,...

गर्भवती महिला ने पौने दो घंटे तड़पते हुये दिया नवजात को जन्म, लेकिन तब तक उसकी सांसें हो गई बंद

मुनस्यारी, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने ग्राम पंचायत पातो निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी श्याम सिंह के नवजात की मौत के मामले में जिला प्रशासन की लापरवाह हैली प्रबंधन सेवा को दोषी ठहराया। कहा कि दस मिनट में पहुंचने वाला हैली सवा दो घंटे के बाद पहुंचा।

मर्तोलिया ने कहा कि जिला प्रशासन ने आपदाकाल से पहले गर्भवती महिलाओं को सूचिबद्ध कर सुविधाजनक स्थान पर रखने के अभियान की पोल खुल गई है। उन्होंने बताया कि दस बजे प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी। धारचूला से पातो दस मिनट में हैली पहुंच जाती है, उसे सवा दो घंटे लग गए।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला तड़पती रही। पौने दो घंटे तड़पते हुए महिला ने नवजात को जन्म तो दिया, लेकिन तब तक उसकी सांसें बंद हो गई थी।
इस आपराधिक लापरवाही पर जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दस साल से हम मांग कर रहे है कि आपदाकाल में राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले हैली को पिथौरागढ़ में खड़ा कर वहीं से संचालन किया जाय। तभी मुनस्यारी में आपदाकाल में इसका लाभ मिल पाएगा। मर्तोलिया ने कहा कि धारचूला में आपदाकाल के लिए आएं इस हैली का टैक्सी की तरह उपयोग किया जाता है।
उन्होंने कहा कि अगर यह हैली जिले के लिए आया है तो इसे पिथौरागढ़ में रखकर संचालित किया जाए। नहीं तो मुनस्यारी के लिए अलग हैली इसी तहसील में खडा़ किया जाए। उन्होंने कहा कि हैली सेवा मुनस्यारी के लिए है कि नहीं इस पर भी जिला प्रशासन अधिकारिक बयान जारी करें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर इस हैली के प्रबंधन पर नयी व्यवस्था नहीं बनाई तो वे जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
कहा कि सवा दो घंटे में होली नहीं पहुंचने की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

जिपं सदस्य मर्तोलिया ने राजकीय इंटर कालेज मुनस्यारी में पौध रोपण कर किया ‘हरेला’ पर्व का शुभारंभ

मुनस्यारी, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने राजकीय इंटर कालेज मुनस्यारी में हरेला पर्व पर एक पौध रोपण कर हरेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को नैचर के साथ सभ्यता पूर्वक व्यवहार करने की आदत डालनी होगी।
उन्होंने कहा कि मानव जाति को बचाना है तो फिर हमें पर्यावरण को बचाना होगा।
इस मौके पर रैंज अधिकारी लवराज सिंह पांगती, खंड शिक्षा अधिकारी हेम चन्द्र कश्यप, राइका के प्रधानाचार्य एके सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिपं सदस्य जगत ने किया औचक निरीक्षण

मुनस्यारी,जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केन्द्र में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा दिए जाने के लिए समुचित प्रबंध करने को कहा।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया आज सुबह अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ धमके।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार की उपस्थिति में जिपंस मर्तोलिया ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका में अवकाश तथा न्यायालय के कार्यों से बाहर गए चिकित्सकों के अवकाश का विवरण दर्ज नहीं था, जिसे दर्ज़ कराया गया।
भविष्य में अवकाश का विवरण नियमित रूप से दर्ज करने के लिए कहा। नाइट में आपातकालीन डियूटी में रहने वाले चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए विश्राम कक्ष बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों को देखा। अस्पताल में तैनात डां राशिद से मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों के परिजनों से अस्पताल में चल रहे उपचार पर आ रही दिक्कतों की जानकारी भी ली।
अस्पताल में औषधि भण्डारण की स्थिति की जानकारी भी ली।
आपदाकाल में अतिरिक्त दवाइयां मंगाने के लिए तत्काल मांग पत्र भेजने को कहा।
मर्तोलिया ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त किया जाय। मर्तोलिया ने कहा कि आम मरीजों को यहां अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं दिए जाने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा गया।

“जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए बुस्टर उपलब्ध नहीं होने पर नाराज़गी जताई। कहा कि यह गंभीर लापरवाही है।
मर्तोलिया ने कहा कि स्वास्थ्य महकमा इस अव्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दूर करें।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments