Tuesday, April 23, 2024
HomeTrending Nowशक की कुंठा : पति ने रात में सोती पत्नि का गला...

शक की कुंठा : पति ने रात में सोती पत्नि का गला घोट उतारा मौत के घाट, सुबह आत्म समर्पण करने पहुँचा थाने

हरिद्वार, इन्सान के दिमाग पर अगर शक बैठ जाय तो वह उसी कुंठा में रहते हुये हैवानियत जैसे कार्य कर देता, ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के लक्‍सर से आया है, जहां में रात के समय शक्की पति ने घर में सो रही अपनी पत्नी को गला घोट कर मार डाला और सुबह खुद थाने पहुंच कर आत्म समर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। जिसके चलते रात्रि में सो रही पत्नी को चुन्नी से गला घोट कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पहित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी बबलू की शादी कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सुशीला के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।
शनिवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस पर सो रही पत्नी को पति ने चुन्नी से गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और सुबह होने पर वह खुद खानपुर थाने पहुंच गया। पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया तथा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

बताया गया कि मृतका की बबलू के साथ दूसरी शादी थी। उनके 10 व 12 वर्ष के दो बच्चे हैं। सूचना मिलने पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई सुशील ने घटना को लेकर बबलू के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments