एक कुंतल 525 ग्राम गांजा बरामद चार तस्कर गिरफ्तार

0
525
रुद्रपुर ,9 जुलाई-नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के मामले में  उधम सिंह नगर की पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है ।पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे एक कुंटल 525 ग्राम गांजा बरामद किया है ।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये है ।एसएसपी ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹10000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
   एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि  चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने  एफसीआई गोदाम के पास से एक संदिग्ध वाहन एक्सयूवी 500  को रोका । तलाशी के दौरान वाहन से   36 पैकेट में एक करोड़ रुपये कीमत का एक कुंतल 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में  पुलिस ने दीपक गाईन ,तारक गाईन  राकेश कुमार मंडल ,राजेश मंडल पुत्र  को गिरफ्तार किया है।।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह भूरारानी निवासी राजेश साहनी का गांजा बेचते थे। इसके बाद उन्होंने खुद अपना काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया उड़ीसा से कामेश्वर अजमेरा व निरंजन उर्फ निखिल से गांजा  खरीद कर लाए थे और यह गांजा रुद्रपुर में बेचते।
एसएसपी ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को भी ₹10000 नगद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 4 मोबाइल, ₹6000 नगद, पैन कार्ड, डीएल, पहचान पत्र और एटीएम बरामद किए गए हैं।