Saturday, July 18, 2026
HomeStatesUttarakhandपूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ग्राम सभाओं का कर रहे हैं भ्रमण...

पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ग्राम सभाओं का कर रहे हैं भ्रमण सुनिए ग्रामीणों की समस्या समाधान दिया आश्वासन

नई टिहरी से (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट) जनसंवाद कार्यक्रम को निरंतर जारी रखते हुए,जाखणीधार विकासखंड के ग्राम नवाकोट का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

पूर्व पर्यटन मंत्री बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे लगातार टिहरी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होेंने कहा कि उत्तर प्रदेश से हमें 26 साल होने जा रहा है जिसमें 20 साल जाखणीधार के नेताओं ने प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन वह एक भी संस्थान जाखणीधार में नहीं ला पाये हैं। जबकि मेरे एक ही कार्यकाल में पालीटेक्निक,कोशियार पंपिंग, एनम सेंटर गैस गोदाम,सहित तर्जनों सड़क का नव निर्माण एवं डामरीकरण कराया है।उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कुछ लोग चुनाव में ही जनता की बीच आते हैं। जबकि वे स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। धनाई ने कहा कि जनता को भी अपने जनप्रतिनिधियों से पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगना चाहिए। जागरूक जनता ही क्षेत्र के विकास की दिशा तय कर सकती है।इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी,प्रधान यशोदा देवी,प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल रतूड़ी,नरोत्तम रतूड़ी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालकृष्ण रतूड़ी,रामचंद्र रतूड़ी,शिवप्रसाद रतूड़ी,किशोरी लाल रतूड़ी,विशालमणी पाण्डे,रविन्द्र सेमवाल, गायक प्रसाद रतूड़ी,किशोरी लाल चमोली,खुशालमणी पालीवाल,जोरावर राम,विपिन रतूड़ी,प्रदीप पालीवाल, प्रियांशु रतूड़ी,आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments