Wednesday, July 1, 2026
HomeTrending Nowपूर्व मंत्री दिनेश धनै ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांव...

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांव का भ्रमण करके सुनी जन समस्या

नई टिहरी से (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट) जाखणीधार विकासखंड के ग्राम कोटी खास का भ्रमण कर ग्रामीणों की,,समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मंगलवार को बैठक को संबोधित करते हुए धनाई ने कहा कि वे लगातार टिहरी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आज कई जनप्रतिनिधि जनता की पहुंच से दूर हो गए हैं, जबकि वे स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। धनाई ने कहा कि जनता को भी अपने जनप्रतिनिधियों से पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगना चाहिए। जागरूक जनता ही क्षेत्र के विकास की दिशा तय कर सकती है।

पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोशियार पंपिंग पेयजल योजना को संचालित कराया गया था। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद भी इस योजना का विस्तार नहीं हो पाया, जिससे कई गांव आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने जाखणीधार में पॉलीटेक्निक, एएनएम सेंटर सहित कई सड़कों के निर्माण और डामरीकरण का भी उल्लेख किया।पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने क्षेत्र वासियों के मिल रहे स्नेह एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक में ग्रामीणों ने वेरोजगारी व वृद्ध पेंशन को प्रमुखता से रखा।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य शीशपाल पंवार, रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, सत्ये सिंह, कर्मवीर सिंह, कमल सिंह गबर सिंह रावत, जबर सिंह, हिकमत सिंह, बचन सिंह, बालम सिंह वंशी लाल,दीपक रावत, रणजीत सिंह, रेशमा देवी,शकला देवी, पिंगला देवी ,रीता देवी,नरेश सिंह, प्रमोद सिंह, बचन सिंह,घनश्याम सिंह सजवाण सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments