नई टिहरी से (सुरेंद्रप्रसादभट्ट) अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत चंबा विकासखंड के ग्राम चामनी मखलोगी का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
मखलोगी पट्टी के ग्राम चामनी की बैठक को संबोधित करते हुए धनाई ने कहा कि वे लगातार टिहरी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आज कई जनप्रतिनिधि जनता की पहुंच से दूर हो गए हैं, जबकि वे स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। धनाई ने कहा कि जनता को भी अपने जनप्रतिनिधियों से पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगना चाहिए। जागरूक जनता ही क्षेत्र के विकास की दिशा तय कर सकती है।
पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मखलोगी पट्टी आईटीआई नकोट,घण्टाकर्ण पेयजल योजना,बी एस सी नर्सिंग कालेज, यहां तक मखलोगी क्षेत्र के लोग गैस भराने ऋषिकेश जाते थे।आज उनके द्वारा नकोट में गैस ऐजन्सी खुला कर घर में गैस मिल रही है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास पूरा करने का प्रयास किया है। पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कई सड़कों के निर्माण और डामरीकरण का भी उल्लेख किया।पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने क्षेत्र वासियों के मिल रहे स्नेह एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक में ग्रामीणों ने वेरोजगारी व सड़क,दूरसंचार,बस सेवा का आवागमन प्रमुखता से रखा।इस मौके पर उत्तम सिंह मखलोगा,पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह मखलोगा,ध्यान सिंह मखलोगा,जसवंत सिंह मखलोगा,गंभीर सिंह मखलोगा,कुंवर सिंह मखलोगा,विक्रम सिंह मखलोगा,उत्तम सिंह मखलोगा,सुरेंद्र सिंह मखलोगा,बलवंत सिंह मखलोगा,दिनेश सिंह मखलोगा,होशियार सिंह मखलोगा,युध्दवीर सिंह मखलोगा,सभासद नगरपालिका चंबा अरविंद मखलोगा,पूर्व प्रधान जयवीर सिंह पंवार,चन्द्रवीर सिंह मखलोगा, सुंदर सिंह मखलोगा,कमान सिंह मखलोगा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


Recent Comments