Friday, April 26, 2024
HomeStatesDelhiकर्नाटक के पूर्व सीएम की पोती ने की खुदकुशी, बेंगलूरु के अपार्टमेंट...

कर्नाटक के पूर्व सीएम की पोती ने की खुदकुशी, बेंगलूरु के अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला शव

कर्नाटक, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या शुक्रवार को बेंगलुरु में अपने घर में मृत मिली। जानकारी के अनुसार, येदियुरप्पा की पोती एक निजी अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मिली जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीएस येदियुरप्पा के ऑफिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या बेंगलुरु के एक प्राइवेट अपार्टमेंट में लटकी मिलीं। बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या की उम्र 30 साल थी और वह पेशे से डॉक्टर थीं। सौंदर्या सेंट्रल बेंगलुरु में अपने फ्लैट में रह रही थीं और उनका चार महीने का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में थीं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments