मयूर विहार स्थित गरीब दास आश्रम के समीप नगर निगम के खाले को कब्जाने का खेल, कांग्रेसजनों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

0
526

देहरादून, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापने के माध्यम से लाल चंद शर्मा नें कहा की मयूर विहार स्थित गरीब दास आश्रम के समीप नगर निगम के खाले को कुछ आसामाजिक तत्व द्वारा धड़ल्ले से कब्जानें का खेल किया जा रहा है, प्रमुख बात यह है की बड़ी बड़ी मशीनों से खाले में अतिक्रमण कर कब्जाया जा रहा है, जिसकी जद में कई हरे भरे वृक्ष भी आ रहे हैं, जो की बेहद ही निंदनीय कृत्य है।
उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को प्रचण्ड बहुमत एवं डबल इंजन वाली सरकार दी, भाजपा ने कदम-कदम पर उस जनता को निराश किया। आज बेरोजगारी के चलते चाहे प्रदेश का हताश व निराश युवा वर्ग हो, चाहे महिलाओं के प्रति बढते हुए अपराध हों, चाहे किसानों की आत्महत्या हो, जन विरोधी जिला विकास प्राधिकरणों का गठन हो, भू-कानून में बदलाव कर भू माफियाओं को संरक्षण का मामला हो, बढती हुई मंहगाई हो या कोरोना काल में सरकार की निष्क्रियता व लचर स्वास्थ्य सेवायें हो या फिर आबकारी में घर-घर तक शराब पहुंचाने का मामला हो अथवा कुम्भ जैसे महापर्व में भ्रष्टाचार व अपमान का मामला हो। यह सारे वे छाले हैं जो उत्तराखण्ड की जनता के मन में गहरे घाव किये हुए हैं जिन्हें भाजपा मात्र नेतृत्व परिवर्तन से नहीं भर पायेगी।
उन्होनें कहा की भाजपा नित राज्य सरकार में धड़ले से इस प्रकार के कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की मांग पर नगर आयुक्त ने उक्त प्रकरण पर संबधित अधिकारी को निर्देषित कर कार्रवाही करनें को कहा।
इस दौरान हरेन्द्र चौधरी, नीरज नेगी, प्रियांश छाबड़ा, अकदस सम्सी आदि मौजूद थे