Monday, May 20, 2024
HomeTrending Nowराजनैतिक भूकंप से भाजपा मतदान से पहले घायल, सैंकडों कार्यकर्ताओं ने भाजपा...

राजनैतिक भूकंप से भाजपा मतदान से पहले घायल, सैंकडों कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर ली कांग्रेस की सदस्यता

पिथौरागढ़ (मुनस्यारी), चुनाव की तिथि नजदीक आते ही भाजपा को इस विधानसभा में झटके पर झटके मिल रहे हैं। आज मुनस्यारी के चार स्थानों में 318 की संख्या में भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने हरीश धामी के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ली।आज के इस राजनीतिक घटनाक्रम से फिलहाल चुनाव के ठीक वक़्त भाजपा स्थानीय स्तर पर फिलहाल कौमा में चली गई है।
सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सेरा सुरईधार से आज के राजनीतिक भूकम्प की पटकथा लिखी गई।इस ग्राम सेविला के भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश जोशी समेत 21भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामकर इस बूथ में बीजेपी को करारा झटका दिया।मुनस्यारी बाजार स्थित एक निजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज प्रमोद द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक कर निदेशक उत्तम गोस्वामी ,मंडल महामंत्री मनोज कुमार के नेतृत्व में पूर्व में त्यागपत्र देने वाले एवं भाजपा से वर्षों से जुड़े 37 बूथों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।

खचाखच भरे सभागार में लगभग दो सौ अड़तीस बीजेपी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की सूचना प्रेस को दी गई है।इसके बाद मल्ला घोरपट्टा के बिल्जू कालोनी में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष तारा देवी के नेतृत्व में 48 बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सदस्यता ग्रहण की। ग्राम नानासेम में पातों के पूर्व सरपंच तथा भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह जेस्था ने 11 बीजेपी समर्थकों के साथ कांग्रेस पर विश्वास जताया।चार स्थानों पर अलग अलग महसूस किए गए राजनीतिक भूकंप क्षेत्रीय विधायक तथा काँग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी के सम्मुख पहली बार इस क्षेत्र में महसूस किया गया।2012 के चुनाव के बाद 2017 में इन बूथों में भाजपा की स्थिति सम्मानजनक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन तथा सरकार द्वारा सीमांत क्षेत्र के विकास तथा कार्यकर्ताओ की उपेक्षा के बाद आज यह कदम उठाया। विधायक श्री धामी ने भाजपा छोड़कर आए दिग्गजों के साथ आम कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनको राजनीति सिखाने वाले उनके अग्रज आज उनके संरक्षक के रूप में पार्टी में शामिल हुए हैं।जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने की सुनामी अभी जारी रहेगी। इसके लिए हर कार्यकर्ता गांव गांव में तैयारी कर रहा है।इस मौके पर भाजपा के जिन वरिस्ठ लोगों ने काँग्रेस की सदस्यता ली है उनमें हीरा सिंह पंडा, देव सिंह पापड़ा, ललिता बोरा, बिमला दास्पा, राजू सेमिया,पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष पिथौरागढ़ लवराज गोस्वामी,आपुष्कर नेगी, पुष्कर नितवाल, उत्तम मपवाल,प्रेम सिंह नेगी, प्रह्लाद कठायत, गंगा सिंह कोरंगा, दान सिंह धानिक, ग्राम प्रधान संजू धामी, ग्राम प्रधान नाथों राम, तुलसी देवी आर्या, मंजू देवी प्रमुख नाम हैं।शामिल होने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता रुद्र सिंह पंडा के भतीजे उत्तम सिंह पंडा का नाम भी शामिल है।इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती,महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रा धपवाल,मनोहर टोलिया,हीरा सिंह चिराल, हरीश चिराल, डॉ गोकर्ण जंगपांगी, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments