Saturday, July 27, 2024
HomeStatesUttarakhandकल से जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेगीं महिला सशक्तिकरण, बाल...

कल से जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेगीं महिला सशक्तिकरण, बाल विकास मंत्री रेखा आर्य

रुद्रप्रयाग- प्रदेश की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, खाद्य,नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या बुधवार से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगी।
जिला कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार कैविनेट मंत्री 22 फरवरी (बुधवार) को सायं 7ः40 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम जनपद रुद्रप्रयाग के जीएमवीएन गेस्ट हाउस में करेंगी। गुरुवार (23 फरवरी) को प्रातः 9ः50 बजे जीएमवीएन से प्रस्थान कर 10ः00 बजे गुलाबराय में स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। इसके पश्चात् 11ः55 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से प्रस्थान कर दोपहर 12ः00 बजे विकास भवन में मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम एवं संबंधित विभागों की विभागीय समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगी। दोपहर 2ः00 बजे विकास भवन से जीएमवीएन गेस्ट हाउस हेतु प्रस्थान करेंगी। इसके पश्चात् दोपहर 2ः40 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments