Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowदेहरादून : राष्ट्रीय व्यापार मंड़ल महानगर के राहुल अग्रवाल अध्यक्ष, प्रदीप दुग्गल...

देहरादून : राष्ट्रीय व्यापार मंड़ल महानगर के राहुल अग्रवाल अध्यक्ष, प्रदीप दुग्गल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वैभव गोयल उपाध्यक्ष और नितिन जैन महामंत्री बने

देहरादून, राष्ट्रीय व्यापार मंड़ल की उत्तराखण्ड़ में प्रदेश कार्यकारिणी गठित हो गयी आज स्थानीय प्रेस क्लब में राष्ट्रीय व्यापार मंड़ल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने प्रदेश और महानगर पदाधिकारियों की घोषणा की | इस अवसर पर लच्छू गुप्ता पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूत तरीके से लड़ने का आह्वान किया और कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुये जीएसटी पंजीकृत व्यापारी साथियों के परिवार को पांच पांच लाख आर्थिक सहायता के रूप देने की सरकार से मांग की | उन्होंने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंड़ल का प्रदेश की राजधानी दून कार्यालय खुला है जिनमें अपनी किसी भी समस्या को लेकर व्यापारी किसी भी समय उपस्थित हो सकता है |
राष्ट्रीय व्यापार मंड़ल के सकारात्मक पक्ष को लेते हुये पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा करने का व्यापारियों ने एक मत होकर संकल्प लिया |

इन्हें मिला प्रदेश में दायित्व :

अरविंद जैन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश नारंग, राजेश क्षेत्री, रवीन्द्र राठौर (रुड़की) और सुरेश गोयल (काशीपुर) प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिन गुप्ता और डीडी अरोरा प्रदेश महामंत्री, राजकुमार तिवारी संगठन मंत्री, सचिन जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष, मधु जैन प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश मंत्री में कुलदीप विनायक(देहरादून), मंजू गोयल, सरिता कोहली, सागर गुरंग, अमित अरोरा, राहुल चौहान, प्रदीप गुप्ता (रुद्रपुर), सुशील मित्तल (रुद्रपुर), उमाशंकर गुप्ता और दीपेन्द्र सिंह (खटीमा), सुनील शाह (कोटद्वार) को बनाया गया |

देहरादून (महानगर) दायित्व :

राहुल अग्रवाल अध्यक्ष
प्रदीप दुग्गल वरिष्ठ उपाध्यक्ष
वैभव गोयल उपाध्यक्ष
नितिन जैन महामंत्री

इस अवसर पर सभी नामित पदाधिकारियों ने संगठन को सार्थक रुप से आगे बढ़ाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का पक्ष रखा और राष्ट्रीय व्यापार मंडल को मजबूत करने का आह्वान किया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments