देहरादून। विद्युत वितरण खण्ड (केन्द्रीय) के अन्तर्गत उपखण्ड परेड ग्राउण्ड के दस्ताना फैक्ट्री, गढ़वाल सभा में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 45 विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान हेतु आये तथा 33 उपभोक्ताओं की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया एवं रू0 46303.00 की धनराशि के विद्युत बिल जमा किये गये तथा मा0 पार्षद डा0 विजेन्द्र पाल तथा रमेश बुटोला के साथ उपखण्ड अधिकारी ई0 प्रवेश कुमार, अवर अभियन्ता ई0 एस0पी0भट्ट मय लाईनामैन क्षेत्र में आ रही विद्युत सम्बन्धी समस्या तथा मीटर परिवर्तन का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में अधिशासी अभियन्ता ई0 गौरव सकलानी, उपखण्ड अधिकारी ई0 प्रवेश कुमार, अवर अभियन्ता (मीटर) एस0के0 टौंग, मोहित जाशी, मानव पाठक, यतीश वशिष्ठ आदि स्टॉफ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश मे विद्युत समस्या समाधान शिविर आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में बिजली के बिल, संयोजन, ट्रांसफार्मर आदि से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा अब तक 278 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया है। आम जनता द्वारा राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की जा रही है।




