Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandकांग्रेसियों ने की बुड्ढा केदारनाथ मंदिर में विधान सभा चुनाव में जीत...

कांग्रेसियों ने की बुड्ढा केदारनाथ मंदिर में विधान सभा चुनाव में जीत के लिये पूजा अर्चना

टिहरी, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल ने टिहरी गढ़वाल के घनसाली विधानसभा क्षेत्र के बुड्ढा केदारनाथ मंदिर जाकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के विजय के लिए पूजा अर्चना कर भगवान केदारनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया | उक्त जानकारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने दी, इस दौरान कांग्रेसी नेता स्व. मकान लाल बेसरियाल के घर जाकर उनके परिजनों से मिले और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया | शोक व्यक्त करने वालों में टिहरी गढ़वाल लोकसभा चुनाव सहप्रभारी व कांग्रेस प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार, जिला अध्यक्ष कविन्दर सिंह नितेश कुमार जिला सचिव नीतीश कुमार अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश आदि शामिल रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments