हरिद्वार (कुलभूषण ) गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर प्रो पंकज मदान ने कार्यभार ग्रहण किया| समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री ने प्रो मदान को कुलसचिव नियुक्त किया है | प्रो मदान ने 23 अक्टूबर को प्रात: कुलसचिव कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया| इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी प्रो विनोद कुमार सिंह ने कुलसचिव प्रो मदान को शुभकामनाए देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विकास के पथ पर अग्रसरित होगा| प्रो मदान प्रबंध विषय के अच्छे जानकार है इसलिए विश्वविद्यालय में उनके अनुभव से नवीन गतिविधियाँ अवश्य बढेंगी | इस अवसर पर प्रो नवनीत, डा दीनदयाल वेदालंकार, डा पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा, हेमंत सिंह नेगी, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र पटवाल, श्याम कश्यप, नागेन्द्र राणा, राज राठौर, उमेन्द्र धीमान, वेद प्रकाश थापा, राधे श्याम निष्कर्ष सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे|




