Tuesday, May 7, 2024
HomeTrending Nowकोटद्वार : दुष्कर्म के आरोपी विधायक को बचाने में लगी भाजपा, कांग्रेसी...

कोटद्वार : दुष्कर्म के आरोपी विधायक को बचाने में लगी भाजपा, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेेटी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के द्वारा दुष्कर्म के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को बचाने, महगांई, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। बदरीनाथ मार्ग स्थित तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में अपने को पाक साफ बताने वाली भाजपा के दो विधायक जिसमें हरिद्वार स्थित ज्वालापुर के विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठोर तथा द्वाराहाट के विधायक महेश पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप सिद्ध हो गये है,

लेकिन भाजपा सरकार दोनो आरोपी विधायकों को बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है, कहा कि भाजपा के विधायकों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर देवभूमि को शर्मसार कर दिया है, जिससे अब भाजपा सरकार से लोगों को भरोसा उठने लग गया है। इसके अलावा भाजपा सरकार के कार्यकाल घरेेलू रसोई गैस के दामों में लगातार बढोतरी होने से महिलाओं का किचन का बजट बिगड गया है, पेट्रोल, डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हे, जिससे आम आदमी की कमर टूट गयी है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में डबल इंजन की प्रदेश में पूरी तरह से विफल हो गयी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के दोनो आरोपी भाजपा विधायकों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने तथा घरेलू गैस सिलेडर सहित पेट्रो पदार्थो के दामों पर लगाम लगाने की मांग की है। कहा कि यदि उक्त मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगें। इस मौके पर डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, श्रीमती प्रीति सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, बलवीर सिंह रावत, नसीम अहमद, महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बीडी नवानी, शहनाज शम्सी, राजेन्द्र ंिसंह गुंसाई, सुधा असवाल, हसीना बेगम, धीरेन्द्र भंडारी, वृजपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह नेगी, राजे सिंह, जीतेन्द्र भाटिया, पूजा त्यागी, वृजमोहन सिंह नेगी, सकील अहमद सलमानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो सलग्न है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments