Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा की कथनी और करनी में अन्तरः कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह

भाजपा की कथनी और करनी में अन्तरः कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह

-बुधवार को विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र के काग्रेसजनों व आमजनों की सुविधा व सहायता के लिये कांग्रेस जन सहायता कार्यालय का शुभारम्भ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया

ऋषिकेश(उत्तराखंड)। बुधवार को विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र के काग्रेसजनों व आमजनों की सुविधा व सहायता के लिये कांग्रेस जन सहायता कार्यालय का शुभारम्भ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया ।
शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक मात्र ऐसा संगठन है जो हमेशा से हर वर्ग के लोगों की मदद को आगे रहता है, वीजेपी की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है वो केवल चुनाव में काम करने का लोगों की मदद करने का दिखावा करती हैं परन्तु कांग्रेस हर दम हर पल सेवा भाव से काम करती है यह कार्यालय खोल कर हमारे साथी जयेन्द्र रमोला ने कांग्रेस की रीति को आगे बढ़ाने का काम किया है ।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि यह विधानसभा समस्याओं से भरी विधानसभा है इस विधानसभा में कार्य करने को बहुत है पर यहॉं वर्षों से बैठे लोग कुछ करने को तैयार नहीं, यह कार्यालय एक बहुत अच्छा प्रयास है आज जन से जुड़ने के लिये ।
पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि आज देश के युवा बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं क्योंकि आज पूरे देश में बेरोज़गारी का आलम है रोज़गार ठप हो गये हैं और आगामी हर चुनाव में जनता बीजेपी को इन सब चीजों का जवाब देगी ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि यह पिछले काफ़ी समय से ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगं की सुविधा व सहायता के लिये कोई भी कार्यालय नहीं था इसलिये सभी कांग्रेस जन एक छत के नीचे बैठकर अपने अपने स्तर से समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में आम जन प्रदेश के साथ साथ ऋषिकेश विधानसभा को विकासविहीन जनप्रतिनिधि से निजात दिलाने का काम करेंगे ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने सदस्याता ग्रहण की । सदस्यता लेने वालों में छिद्दरवाला से अंशुल त्यागी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने सदस्यता ली,खदरी से गब्बर कैंतुरा के नेतृत्व पंचायत सदस्य श्रीमति सुमन देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की, युंका जिला महासचिव संदीप कलूडा व निर्मल रांगढ के नेतृत्व में कई युवाओं ने ग्राम ठाकुरपुर व ग्राम खैंरी कलां से सदस्यता ली, कांग्रेस नेत्री रमा चौहान के नेतृत्व में कुछ महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की, ऋषिकेश वार्ड नम्बर दो से नरेश गुप्ता ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ सदस्यता ली और ग्राम सभा खैंरीखुर्द के उप प्रधान रोहित नेगी के नेतृत्व में समाज सेविका श्रीमति भारती पोखरिया व नेहा ने सदस्यता ग्रहण की ।
कार्यक्रम में जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्रमस्वरूप ब्रह्मचारी जी,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,राजपाल खरोला,डा० के०एस० राणा,जय सिंह रावत,कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष गौरव चौधरी,मदन मोहन शर्मा,हिमांशु बिज्ल्वाण,हर्षवर्धन शर्मा,वत्सल शर्मा,वरूण शर्मा,उत्तर प्रदेश के नेता प्रभाकर पाण्डेय,प्रधान जयेन्द्र रावत ,प्रधान ध्यान सिंह असवाल,पूर्व प्रधान सविता शर्मा ,जयपाल चौहान,धर्मपाल जेठुरी,पुरुषोत्तम रावत,मधु जोशी,प्रेम किशोर जुगरान,मुकेश मनोड़ी,आनन्द सिंह रावत,भगवती सेमवाल,राजाराम कोठीयाल,राजेन्द्र सजवाण,सुशील भण्डारी,प्रकाश पाण्डेय,देव पोखरियाल,राव शहीद अहमद,मंहन्त विनय सारस्वत,इन्द्र प्रकाश अग्रवाल,गौरव राणा,विवेक तिवारी,अजय धीमान,शिवा सिंह,दीपक भारव्दाज,अमरजीत धीमान,पार्षद राधा रमोला,पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, पार्षद शकुन्तला शर्मा, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद राकेश मिंया, पार्षद अजीत सिंह,हरीश असवाल, देवी प्रसाद व्यास,ख़ेम सिंह बिष्ट,खेम सिंह पुन्डीर, प्रताप सिंह पोखरियाल,के के थापा,सत्येन्द्र सिंह रावत,सनमोहन रावत,सेवादल अध्यक्ष रामकुमार, कान्ता प्रसाद कण्डवाल, सत्यप्रकाश जखमोला,देव पोखरियाल,ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर देवेन्द्र सिंह रावत,चन्द्रकान्ता जोशी,आशीष बडोला,वीरेन्द्र प्रधान,रतन देव रयाल,राम मूर्ति वर्मा, विनोद चौहान,देवेन्द्र बैलवाल,शम्भू शंकर,रमेश रांगढ,अर्जुन रांगढ,आशीष रांगढ,विजय बिष्ट, रवि राणा,बिट्टू त्यागी,रूकम पंवार,सुन्दर मण्डी शास्त्री,वीरेन्द्र चौहान,प्रदीप चौहान,हरेन्द्र जेठुडी,भगवान सिंह रावत,प्यारे लाल भट्ट,प्रियंका बाल्मीकि,प्रेम प्रकाश गौड़,मोहित उनियाल,जयदेव मलिक,लक्ष्मण चौहान,रवीन्द्र राणा, अमन पोखरियाल,राजेन्द्र भण्डारी, सूरजमणी सिल्सवाल,अनिल नवानी, ग्रामसभा खैंरी खुर्द से नितिन पोखरियाल,राहुल कलूडा,चन्द्रकांत कलूडा,अमित रावत,आशीष रावत,दीपक राणा,सूरज रावत,ग्राम सभा रायवाला से गम्भीर चौहान,मुकेश चौहान,अनिल जोशी,अनूप सेमवाल,वीरेन्द्र रावत,शिव सिंह,किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल पंवार,दीपक भण्डारी, निर्मल रावत,भगत सिंह,अनिल रावत,दिनेश गैरोला,साहब सिंह बगियाल,आनन्द रावत,सौरभ राणा,सचिन मेहर,मनोज पंवार विजय बिष्ट,राकेश गौड, राकेश कन्डियाल,मोहन सिंह डोबरायाल,रघुनाथ सिंह चौहान,हरिपुर कलां से सविता शर्मा,सीमा कोठारी,मुकेश मनोडी, प्रेम किशोर जुगरान,विक्रांत भारद्वाज,मुन्ना असवाल, रोहित लखेडा,रिया कर्णवाल,गौतम नौटियाल,इमरान सैफी,प्रदीप चन्द्रा, सुभाष जखमोला,सत्या कपरूवान,हिमांशु गोदियाल, पूर्व पंचायत सदस्य सुमन देवी, पूजा कुमारी, बुद्धि देवी,राजेश्वरी देवी मीना देवी,शकुन्तला देवी,पुष्पा रावत,सतेश्वरी राणा,अल्का क्षेत्री,सीमा देवी, शोभा भट्ट,बाला देवी,अन्ु शर्मा,राजकुमारी देवी,नीलम देवी,मिथलेश देवी,अंजली कश्यप , जानकी देवी, पुष्पा देवी ,शकुन्तला देवी,चन्द्रा कश्यप पूनम देवी,संगीता देवी ,रूबी देवी शशी देवी, अनिता रमोला,सुदेश देवी,रीता देवी , नीलम देवी,मीनाक्षी देवी आदि सैकड़ों की संख्या में महिलायें,लोगों सहित ऋषिकेश के मुख्य व्यवसायी अजय गर्ग,मानव जौहर,निशान्त मलिक,जितेन्द्र बर्तवाल,हिमांशु गुल्हाटी,सरदार विक्की सेठी,पंकज अरोड़ा,रमनप्रीत सेठी आदि मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments