‘आकर्षक मजबूत अलमारियां, खूबसूरत परिधानों में साड़ी एवं कुर्तियां भी ग्रैंड ट्रेड फेयर में छाई रही’
देहरादून, इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर में आज रविवार को भारी भरकम बारिश होने के बावजूद खरीदारों ने जमकर खरीदारी की, रेस कोर्स स्थित ग्रैंड ट्रेड फेयर द्वारा आयोजित इस विशाल मेले में शानदार आकर्षण फर्नीचर की खरीदारी करने के लिए खासी रौनक बनी रही I वहीं मेले में सिराज अंसारी और समीर को साइकिलिंग पर सवार हवा में देखकर लोग आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रहे I आकर्षक एवं इस भव्य मेले में इस दृश्य को देखकर लोग माथा पच्ची में ही लग रहे कि आखिर यह हवा में कैसे लटके हुए हैं I जादुई चिराग से निकलने वाले जिन्न को देखने के लिए भी लोगों का भारी तांता लगा रहा I
आगामी 8 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में आउटडोर फर्नीचर, बाल्कनी फर्नीचर, पूल साइड फर्नीचर के अलावा एल्युमिनियम का चकोर छाता भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे, साथ ही फर्नीचर के अलावा इंटीरियर प्रोडक्ट भी लोगों को बहुत ही अधिक भाए I
भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के ट्रेड फेयर के उपाध्यक्ष चंदन चैटर्जी ने बताया कि भव्य एवं आकर्षक इस मेले में दर्जनों स्टालों पर आकर्षक फर्नीचर, भिन्न-भिन्न जायकों से भरपूर अचार, पापड़, नमकीन, मसाला डोसा से लेकर फूड आइटमों की भरमार है, जिनका जाएका भी लोगों को खूब भा रहा है I आकर्षक कालीन, घरों की साज सज्जा वाले आकर्षक सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मन हृदय को छू लेने वाली आकर्षक मूर्तियां मेले की शोभा भी बढ़ा रहे हैं I जिससे स्थानीय उद्यमियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। भारत चैंबर आफ कामर्स की जनरल सेक्रेटरी केका शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेड फेयर में पाँच देशों और 15 राज्यों के उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें कि अफ़ग़ानिस्तान के बहुत ही प्रसिद्ध ड्राई फ्रूट्स, थाईलैंड के जायकेदार फ़ूड आयल और बहुत ही सुगंधित एवं मशहूर दुबई के परफ्यूम समेत कई विशेष प्रोडक्ट्स और उत्पाद उपलब्ध हैं, मेले के मीडिया कोडिनेटर किशोर रावत का कहना है कि मेले का आकर्षण निरंतर बढ़ रहा है और आज तीसरे दिन रविवार को खरीदारों में भारी उत्साह और खरीदारी करने का शौक देखा गया I उन्होंने कहा कि मेले का आकर्षण बहुत ही ज्यादा निरंतर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और खरीदारी भी जमकर हो रही है I



Recent Comments