Friday, May 15, 2026
HomeUncategorizedनाराज चुफाल ने नए दायित्वधारियों पर खड़े किये सवाल, सरकार को घेरा

नाराज चुफाल ने नए दायित्वधारियों पर खड़े किये सवाल, सरकार को घेरा

पिथौरागढ़, राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता और डीडीहाट से बीजेपी विधायक बिशन सिंह चुफाल आजकल अपनी सरकार से खासे नाराज चल रहे हैं, उन्होंने अभी हाल फिलहाल में बनाये गये दायित्वधारियों पर सवाल खड़े कर सरकार को घेरा है। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि अयोग्य लोगों को पिथौरागढ़ जिले में दायित्वधारी बनाया गया है। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में दायित्वधारियों के द्वारा विधायक के कार्यों में जबरन हस्तक्षेप करने के साथ ही बाधा उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन द्वारा ऐसे लोगों को दायित्व दिया गया है, जो अयोग्य हैं।
उन्होंने कहा कि दायित्वधारी सरकार की योजनाओं जनता तक पहुंचाने के बजाय जबरन विधायकों के कार्यों में हस्तक्षेप करने के लोगों भी परेशान कर रहे हैं। विधायक चुफाल ने कहा कि इस तरह के दायित्वधारियों को शीघ्र बाहर करना चाहिए। विधायक के इस बयान के बाद सरकार के कार्यों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वह पिछले एक माह से प्रदेश सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े कर चुके हैं, जिससे सरकार असहज हो रही है। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडे की नाराजगी के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल का भी दर्द सामने आया है। उन्होंने अपने ही सरकार के दर्जाधारी मंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्हें अयोग्य बताया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोग्य लोगों को दायित्वधारी बनाया है, अयोग्य दायित्वधारी उनके विधानसभा क्षेत्र में दखल दे रहे हैं और जनता के कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को तुरंत हटाने की मांग की। बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कुछ गरीबों के इलाज की फाइल मैंने सीएम कार्यालय में लगाई थी, लेकिन जब मैं सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला, तब उनके स्टाफ से पता चला कि दर्जाधारी मंत्री हेम राज बिष्ट फाइल ले गए। वो मेरे कामों में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें पद से हटाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments